Islamic new year : इस्लामी नव वर्ष 2024, भारत में मोहर्रम कब मनाया जाएगा

इस्लामी नव वर्ष जो मुहर्रम के महीने से शुरू होता है। सऊदी अरब के द्वारा अल हिजरी 1446 के पहले दिन की घोषणा के साथ भारत के मुसलमान इस्लामिक नया साल कब मनाते हैं इसके बारे में आप यहां सब कुछ जानिये।
इस्लामिक कैलेंडर को हिजरी कैलेंडर भी कहा जाता है इस्लामिक कैलेंडर चंद्र मां के चरणों या चंद्र चक्र पर आधारित हैं। मुहर्रम महिने के पहले दिन एक नये इस्लामी वर्ष की शुरुआत को चिह्नित करता है। मुहर्रम की तिथिया हर साल ग्रेगोरियन कैलेंडर में बदलती रहती है। दक्षिण एशियाई देशो में जैसे भारत, पाकिस्तान, सिंगापुर, इंडोनेशिया, जैसे आदि देशो मे एक दिन बाद और आमतौर पर सऊदी अरब, यूएई, ओमान अन्य खाड़ी देशों, अमेरिका, यूके और कनाडा में एक दिन पहले अर्धचंद्र दिखाई देता है।इस्लामिक कैलेंडर हर साल लगभग 11 दिन आगे बढ़ता हैं।
इस्लामिक कैलेंडर ग्रेगोरियन कैलेंडर से छोटा होता है। इस्लामिक कैलेंडर चंद्र मा के चक्र पर आधारित हैं और ग्रेगोरियन कैलेंडर सूर्य के चक्र पर आधारित हैं।
इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना मुहर्रम है, इस पवित्र महीने के पहले दिन इस्लामी नव वर्ष, अरबी नया साल या अल हिजरी के रूप में जाना जाता है।, नये साल के जश्न के अलावा, मुहर्रम का महीना दुनिया भर के मुसलमानों के लिए बहुत महत्व रखता है।
ग्रेगोरियन कैलेंडर जिसमें 365 दिन होते हैं वही इस्लामिक कैलेंडर में 354 दिन होते हैं जिन्हें 12 महीनों में विभाजित किया जाता है।
रमजान के बाद मुहर्रम को इस्लाम में सबसे पवित्र महीना माना जाता है, मुहर्रम के बाद सफ़र, रबी-अल-थानी, जुमादा अल-अव्वल, जुमादा अथ-थानियाह, रजब, शाबान, रमज़ान, शव्वाल, ज़िल-क़दाह और ज़िल-हिज्जा के महीने आते हैं।

Islamic new year : इस्लामी नव वर्ष 2024, भारत में मोहर्रम कब मनाया जाएगा
Islamic new year

 

मुहर्रम 2024 कब शुरू होगा :

मुहर्रम 2024 की शुरुआत होने की उम्मीद 07 जुलाई 2024 की शाम को है, स्थानीय इस्लामी केंद्र और विश्वसनीय धार्मिक अधिकारी से मुहर्रम 2024 की सटीक तारीख की पुष्टि करना उचित है।

भारत में मुहर्रम 2024 कब है :

सऊदी अरब में इस्लामिक नववर्ष का पहला दिन 07 जुलाई 2024 को मनाया जाएगा, 07 जुलाई 1445 जूल हिज्जा का आखिर दिन होगा और हमारे देश में मुसलमानों के द्वारा इस्लामी नव वर्ष 1446 08 जुलाई 2024 को मनाया जाएगा।

मुहर्रम के पहले दिन की सऊदी अरब ने घोषण की :

5 जुलाई 2024 को सऊदी अरब में मुहर्रम का चांद नहीं दिखाई देगा, जो की जूल हिज्जा माहिने का 29वा दिन था इसलीये सऊदी अरब के अधिकारियो ने घोसना की मुहर्रम 1446 की पहली तारीख 6 जुलाई 2024 मगरिब की नमाज़ के बाद शुरू होगी।
7 जुलाई 2024 को सऊदी अरब में मुहर्रम का पहला दिन होगा जो इस्लामिक नव वर्ष 1446 की शुरुआत का प्रतीक होगा।

मुहर्रम के महीने को इस्लाम का पवित्र महीना माना जाता है, मुहर्रम में इस्लामिक नए साल के जश्न के साथ मुसलमानों के लिए यह महीना बहुत महत्तव्वपुर्न है ,  जश्न के साथ-साथ यह महीना मुसलमानों के लिए चिंतन का महीना भी है ये इमाम हुसैन और  उनके साथियों के बलिदान की याद दिलाता हैं। न्याय, बहादुरी और उत्पीड़न के खिलाफ खड़े होने के सिद्धांतों पर प्रकाश डालता है

Leave a Comment